देश ये गजब हैं


चिट्ठाजगत अधिकृत कड़ी

देश तेरा देश मेरा
देश ये अजब हैं
कांटे झेल हंस रहा
देश ये गजब हैं

खेलों के बहाने यहाँ
लूट चारों ओर हैं
भूख की आवाज़ नहीं
नेताओं का शोर हैं

सीना ताने कोई वहां
मौत आगे खड़ा देखो
ज़मीर बेच कोई यहाँ
दौलत पीछे पड़ा देखो

फूल सब्जियों में रोज़
मिलावट की धूम है
ज़हर बेचकर भी देखो
ये बनता मासूम हैं

टीवी आगे खेल रहे
नन्हे खिलाडी देखो
माटी देख डर रहे
माटी के अनाडी देखो

गद्दी की होड़ में
सबसे आगे चोर हैं
पढ़े लिखे पिस रहे
डंडों का जोर है

लड़ने में व्यस्त यहाँ
सारे मजहब देखो
दुःख देके दुनिया को
ढूंढे यहाँ रब देखो

मिला पाके खुश नहीं
बस पाने की तलब हैं
कांटे झेल हंस रहा
देश ये गजब हैं

Explore posts in the same categories: Uncategorized

Leave a Reply

Please log in using one of these methods to post your comment:

WordPress.com Logo

You are commenting using your WordPress.com account. Log Out / Change )

Twitter picture

You are commenting using your Twitter account. Log Out / Change )

Facebook photo

You are commenting using your Facebook account. Log Out / Change )

Connecting to %s


Follow

Get every new post delivered to your Inbox.